Three Inside UP Candlestick Pattern In Hindi

Rate this post

आज हम Three Inside UP Candlestick Pattern In Hindi के बारे में विस्तार से बात करेंगे

यह एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न हैं जो तेजी को दर्शाता हैं

तो चलिए जानते हैं  थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या हैं और कैसे काम करते हैं (What IS Three Inside UP Candlestick Pattern In Hindi)

थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या हैं?

थ्री इनसाइड अप बुलिश  कैंडलस्टिक पैटर्न हैं जो तेजी को दर्शाता हैं मतलब अब बाजार में मंदी समाप्त हो चुकी है और तेजी शुरू होने वाली हैं

थ्री इनसाइड अप बुलिश  कैंडलस्टिक पैटर्न में पहली कैंडल लॉन्ग बेयरिश कैंडल होती हैं जो लाल रंग की होती हैं

दुसरी कैंडल स्मॉल बुलिश कैंडल होती हैं यह कैंडल हरे रंग की होती हैं

तीसरी कैंडल लॉन्ग बुलीश कैंडल होती हैं जो हरे रंग की होती हैं 

Three Inside UP  कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे बनता हैं?

  1. थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न 3 कैंडल से मिलकर बनता हैं।
  1. यह कैंडलस्टिक पैटर्न बाजार में लंबे गिरावट के बाद बनता हैं। 
  1. थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न की पहली कैंडल लॉन्ग बेयरिश कैंडल होनी चाहिए।
  1. दुसरी कैंडल पहले कैंडल के Close प्राइस के बरा बर  या उसके उपर जाकर खुलनी चाहिए और पहले कैंडल के ओपन प्राइस के अंदर बंद होनी चाहिए।
  1. आसान शब्दो में बोले तो दुसरी कैंडल पुरी तरह पहले कैंडल के अंदर ट्रेड करनी चाहिए।
  1. तिसरी कैंडल Gap Doun ओपन हो सकती हैं या दुसरे कैंडल के बॉडी के अंदर ओपन हो सकती हैं।
  1. जब तीसरी कैंडल Close हो तब यह कैंडल पहले कैंडल हाईट के ऊपर बंद होनी चाहिए।
  1. तीसरे कैंडल ने दुसरे कैंडल के Low को नही तोड़न चाहिए।

इन पॉइन से एक बेहतरीन थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न बनता हैं 

थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे पहचाने

  • थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न में 3 कैंडल होते हैं।
  • पहली कैंडल लाल रंग, दुसरी कैंडल हरे रंग की और तीसरी कैंडल भी हरे रंग की होती हैं।
  • थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न मंदी के समय बनती हैं l
  • थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न में तीनो कैंडल का वॉल्यूम बढते हुए क्रम में होना चाहिए।

इस तरह बनता हैं थ्री इनसाइड अप  कैंडलस्टिक पैटर्न

Three Inside UP Candlestick Pattern

Three Inside UP Candlestick Pattern chart 

Three Inside UP Candlestick Pattern chart 

Three Inside UP Candlestick Pattern कैसे काम करता है?

मान लीजिए कल बाजार में थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया था और आज की नई कैंडल Gap Up ओपन हुई हैं।

तो बाय करने का अच्छा सिग्नल मिलता है।

लेकिन जब तक थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न के तीसरे कैंडल के हाईट उपर प्राइस नही चली जाती तब तक बाय नही करना हैं।

जब प्राइस तीसरे कैंडल के हाईट के ऊपर चले जाए तो बाय करने का स्ट्रॉन्ग सिग्नल मिलता है।

इसी तरह से Three Inside UP Candlestick Pattern काम करता हैं 

Three Inside UP कैंडलस्टिक पैटर्न कितने टाइम फ्रेम देखे

थ्री इनसाइड अप के कैंडलस्टिक पैटर्न इंट्राडे चार्ट, डेली चार्ट, वीकली चार्ट और मंथली चार्ट में दिखाई दे सकता है इन सभी चार्ट में थ्री इनसाइड अप के कैंडलस्टिक पैटर्न काफी अच्छी तरह काम करता हैं यह पैटर्न इंट्राडे चार्ट और डेली चार्ट काफी बार बनता हैं।

अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं तो आप थ्री इनसाइड अप के कैंडलस्टिक पैटर्न को 5 min, 15 min और 1 घंटे के टाइम फ्रेम देख सकते हैं।

अगर आप पोजिशनल ट्रेडिंग करते हैं तो आप इस पैटर्न को डेली चार्ट और वीकली चार्ट में देख सकते हैं।

थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न साथ ट्रेडिंग कैसे करे ?

थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न बन के बाद जब प्राइस तीसरे कैंडल के हाईट के उपर चले जाए तो बाय करना हैं।

और तुरंत थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न  के पहले कैंडल के Low का Stop Loss लगाना है।

जब तक बाजार में नेगेटिव सिग्नल नहीं मिलता तब तक अपने पोजीशन में बने रहना हैं।

जब आपको ऐसा लगे की बाजार का ट्रेंड बदल सकता हैं तो तुरंत प्रॉफिट बुक कर लेना हैं ।

ध्यान देने वाली बाते!

  1. थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न में पहली दो कैंडल बुलिश Harami होती हैं।
  1. तीसरे कैंडल ने दुसरे कैंडल के Low को नही तोडना चाहिए।
  1. तीसरे कैंडल का ओपन दुसरे कैंडल के बिच में होना चाहिए।
  1. इस कैंडलस्टिक पैटर्न को Morris Harami भी कहा जाता हैं।

Three Inside UP Candlestick Book In Hindi

थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न के बारे में विस्तार से जाने केलिए और कैंडलस्टिक पैटर्न को एनलेसिस करने केलिए आप इस बुक को पढ सकते हैं।

Three Inside UP Candlestick Book

Three Inside UP Candlestick Pattern In Hindi F.A.Q

Q. थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न की खोज किसने की थी?

Ans : Gregory L. Morris

Q. थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है?

Ans : यह एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न हैं जो तेजी को दर्शाता है।

Q. थ्री इनसाइड अप कैंडलस्टिक पैटर्न कितने टाइम फ्रेम में देख?

Ans : इंट्राडे ट्रेडिंग में 5 min, 15 min और घंटे के टाइम फ्रेम में देख सकते हैं।

अन्य पढ़े 

Bullish Homing Pigeon Candlestick Pattern In Hindi 

Morning Star Candlestick Pattern In Hindi

Three Outside Down Candlestick Pattern In Hindi

Spread the love

2 thoughts on “Three Inside UP Candlestick Pattern In Hindi”

Leave a Comment