Tweezer Bottom Candlestick Pattern In Hindi 

Rate this post
Tweezer Bottom Candlestick Pattern In Hindi 

आज हम इस आर्टिकल में ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के बारे में पुरी जानकारी देने वाली है 

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में ट्रेडिंग कैसे करे? और ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न क्या हैं विस्तार से बात करेंगे

तो चलिए जानते हैं ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के बारे में (Tweezer Bottom Candlestick Pattern In Hindi)

Tweezer Bottom Candlestick Pattern क्या हैं ?

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बुलिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है जो तेजी को प्रदर्शित करता हैं मतलब बाजार में अब मंदी समाप्त हो चुकी हैं और तेज़ी की शुरूवात होने वाली हैं।

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न का नाम जापान के लोगो ने एक चिमटी के उपर रखा हैं।

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न दो शब्दो से मिलकर बना हैं Tweezer + Bottom ट्वीज़र्स का अर्थ ‘चिमटी ‘ और बॉटम का अर्थ ‘ तलहटी ‘ मतलब किसी भी वस्तु का निचला हिस्सा 

 इन शब्दो मिलकर ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बनता हैं ।

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में पहली कैंडल बेयरिश होती है जो लाला रंग की होती हैं। दुसरी बुलिश कैंडल होती है जो हरे रंग की होती हैं।

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बने के बाद बाजार में Buyer की पकड मजबूत हो जाती हैं 

Tweezer Bottom कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे बनता हैं?

  1. ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न 2 कैंडल से मिलकर बनता हैं।
  1. यह कैंडलस्टिक पैटर्न मंदी के समय बनता हैं।
  1. पहली कैंडल बेयरिश कैंडल होनी चाहिए जो कितनी भी बडी या छोटी हो सकती हैं 
  1. दुसरी कैंडल बुलिश कैंडल होनी चाहिए दुसरी कैंडल भी बडी या छोटी हो सकती हैं
  1. सबसे महत्व पूर्ण बात दोनो कैंडल में लोअर शैडो एक समान होनी चाहिए 

इसी तरह एक स्ट्रॉन्ग ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बनता हैं।

Tweezer Bottom कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे पहचाने

  • ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न दो कैंडल होती हैं।
  • ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न गिरते हुए बाजार में बनता हैं।
  • दोनो कैंडल की लोअर शैडो एक जैसी होनी चाहिए l।
  • पहली कैंडल लाल रंग और दुसरी कैंडल हरे रंग की होती हैं।
  • पहले कैंडल से अधिक वॉल्यूम दूसरे कैंडल में होना चाहिए

इन 12 तरीके से बनता है ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न

Tweezer Bottom Candlestick Pattern

Tweezer Bottom Candlestick Pattern chart 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern chart 

Tweezer Bottom Candlestick Pattern कैसे काम करता है

मान लीजिए कल चार्ट में ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बन गए था और आज की नई कैंडल Gap Up ओपन हुई हो 

तो बाजार में खरीदी करने का अच्छा संकेत मिलता हैं

लेकिन खरीदे करने से पहले आपको देखना है ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में कौन से कैंडल की हाईट ज्यादा है क्योंकि ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में दोनो कैंडल छोटी बडी हो सकते हैं दोनो में से जिस कैंडल की हाईट ज्यादा हो जब तक प्राइस उस कैंडल के हाईट के ऊपर नहीं चली जाती तब तक खरीदी नही करनी हैं।

जब प्राइस उस हाईट को तोडकर ऊपर चले जाए तो खरीदी करने का स्ट्रॉन्ग संकेत मिलता हैं।

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न कितने टाइम फ्रेम देखे

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न इंट्राडे चार्ट, डेली चार्ट, वीकली चार्ट और मंथली चार्ट पर दिखाई देता है इन सभी चार्ट में ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न काफी अच्छी तरह काम करता हैं लेकिन इंट्राडे चार्ट और डेली चार्ट में ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बहुत बार दिखाई देता हैं।

अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हो तो 5 min, 15 min और 1 घंटे के टाइम फ्रेम देख सकते हैं

अगर आप पोजीशनल ट्रेडिंग करते है तो आप इसे डेली चार्ट और वीकली चार्ट में देख सकते हैं 

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ ट्रेडिंग कैसे करे ?

Tweezer Bottom Candlestick Pattern

ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बने के बाद जब प्राइस दोनो में से जिस भी कैंडल की हाईट ज्यादा है उसके ऊपर चले जाए तो खरीदी करनी हैं।

दोनो कैंडल का Low तो समान होगा तो दोनो में से एक कैंडल के Low का Stop Loss लगाना हैं।

और जब तक अपने पोजीशन में बने रहना हैं जब तक मार्केट में कोई नेगेटिव सिग्नल नहीं मिलता।

जब आपको ऐसा सिग्नल दिखे जो बाजार का ट्रेंड बदल सकता है तो तुरन्त अपना प्रॉफिट बुक कर लेना हैं।

ध्यान देनी वाली बाते!

  • ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न में दोनो कैंडल का Low एक समान होना चाहिए।
  • पहली कैंडल कोई भी बेयरिश कैंडल हो सकती हैं और दुसरी कैंडल भी कोई भी बुलिश कैंडल हो सकती हैं।
  • दोनो कैंडल की हाई एक समान या ऊपर नीचे हो सकती हैं ।

Tweezer Bottom  Candlestick Book In Hindi

अगर आप कैंडलस्टिक पैटर्न को टेक्निकल एनालिसिस करना सीखना चाहते हो तो आप इस बुक को पढ़ सकते हैं। 

Tweezer Bottom  Candlestick Book

Tweezer Bottom Candlestick Pattern In Hindi F.A.Q 

Q. ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न कब बनता हैं?

Ans : ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बाजार के मंदी के समय बनता हैं और तेजी को दर्शाता हैं।

Q. ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न कितने टाइम फ्रेम में देखे?

Ans : इंट्राडे ट्रेडिंग में आप इस कैंडलस्टिक पैटर्न को 5 min, 15 min और 1 घंटे के टाइम फ्रेम देख सकते हैं।

Q. ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न कौन सा कैंडलस्टिक पैटर्न हैं? बुलिश या बेयरिश

Ans : ट्वीज़र्स बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न बुलिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है।

अन्य पढ़े

Morning Star Candlestick Pattern In Hindi

Bearish Engulfing Candlestick Pattern In Hindi 

Best Candlestick Pattern Book in Hindi

Spread the love

Leave a Comment